94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया, देखते ही देखते ये मामला इतना गरमा गया कि स्मिथ ने स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल हुआ कि विल स्मिथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए।