गाजा में पिछले 15 महीनों से चल रहा हमास और इस्राइल के बीच का युद्ध लगभग खत्म हो गया है। इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में युद्ध विराम के समझौते को मंजूरी दे दी। इसके बाद वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा