अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन पहली दफा सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में ऐतिहासिक मुलाकात के लिए मिले। ये घटना इसलिए भी ऐतिहासिक थी क्योंकि 1950-53 में हुए कोरियाई युद्ध के बाद से अब तक अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेता ना तो कभी मिले और न ही फोन पर बात की थी।