भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल को काटकर अलग राज्य बनाने की मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पलटवार किया। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य को विभाजित करने की कोशिशों को विफल करने की जरूरत पड़ने पर वह अपना खून तक बहाने के लिए भी तैयार हैं।