पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक बम धमाके में भाजपा के 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस बम धमाके में घायल हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस धमाके के पीछे तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।