महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे जिले में कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पहले से इंतजार कर रहे युवकों ने मोटरसाइकिल से आए युवक को धक्का देकर गिरा दिया और फिर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उस गली में लोग तमाशबीन बने खड़े रहे।