कटरीना कैफ भले ही इन दिनों बॉलीवुड से आउट-आउट सी हों लेकिन जो कमाल उन्होंने शीला की जवानी और कमली-कमली में किया लोग उससे उनके फैन हो गए। मजे की बात ये है कि इन गानों ने न सिर्फ कटरीना को बल्कि उन्हें भी फेमस बना दिया है जो इन गानों पर डांसकर अपना वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अमर उजाला टीवी आपके लिए लाया है जिसे डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में एक लड़की स्रूजाना डोड्डामाने (SRUJANA DODDAMANE) ने कमली-कमील पर ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि खुद कटरीना पानी मांगने लगें।