मनचलों को सुधारने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई हैं लेकिन जब नशे में धुत्त मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ जाए कि वो महिला पुलिसकर्मियों से ही बदतमीजी करने लगे तब क्या हो? कुछ ऐसा ही हुआ राजस्थान के अलवर में जहां नशे में धुत्त दो आदमियों ने महिला पुलिसकर्मियों को छेड़ा तो उन्हें भी कंट्रोल रूम से मदद बुलानी पड़ी।