गुजरात चुनाव से पहले एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में एक महिला कलेक्टर साथी अफसरों के साथ नाले पर बने स्लैब पर खड़े होकर बात कर रही थीं। तभी नाले का स्लैब ढह जाता है और वो नाले में गिर जाती हैं। हालांकि ये वीडियो एक साल पुराना है । लेकिन गुजरात के चुनावी दौर में इसे पीएम मोदी के विकास मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है।