पंतनगर। सिडकुल की अशोका लेलैंड कंपनी में सामान चोरी करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों सुमित कुमार, बलकार सिंह और सूरजपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आराेपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
भूरारानी रुद्रपुर निवासी प्रियरंजन कुमार सिंह ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर अशोका लेलैंड लिमिटेड के स्टोर के बाहर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेड़ा रुद्रपुर निवासी सूरज पाल शर्मा और सुमित कुमार को सामान के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने लखीमपुर खीरी निवासी चालक बलकार सिंह के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। इन लोगों ने पहले भी लगभग 15 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। पूछताछ में इन लोगों ने दो और लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिन्हें यह लोग चोरी का सामान बेचते थे।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद