फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता और बेटी पर हमला करने का आरोप

Wed, 25 Dec 2024 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाइक से कोर्ट आ रहे अधिवक्ता और उसकी बेटी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता और उसकी बेटी को गुम चोट आई है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोतवाली में एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार सुबह अधिवक्ता जरनैल सिंह और उसकी बेटी बाइक से कोर्ट आ रहे थे कि रास्ते में कुछ लोगों ने एक राय होकर रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी जिससे अधिवक्ता और उसकी बेटी के गुम चोट आई है। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने बचाया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

घटना से गुस्साए अधिवक्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को तहरीर सौंपी। अधिवक्ता जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार मौर्य, नीरज जौहरी, महीपाल सिंह, सूरज शर्मा, सूरज सागर, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें