फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आठ साल से बंद पड़े आईटीआई में नए साल से शुरू होगी पढ़ाई

Mon, 16 Dec 2024 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक मुख्यालय कंडी में वर्ष 2016 से बंद पड़ा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए साल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आईटीआई के नवनिर्मित भवन में बिजली-पानी के कनेक्शन लिए बजट रिलीज हो गया है। जल्द ही यह सब कार्य पूरा होने के बाद कक्षाएं शुरू की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को अब आईटीआई में संचालित ट्रेडों की पढ़ाई के लिए चंबा और नई टिहरी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कंडीसौड़ में वर्ष 2006-07 में ब्लॉक कार्यालय के दो कमरों में दो ट्रेड कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण के साथ आईटीआई शुरू किया गया था, लेकिन कक्ष जर्जर होने के कारण भवन के अभाव में आईटीआई का संचालन वर्ष 2016 में बंद कर दिया गया था। प्रशिक्षण संस्थान के लिए भवन बनाने के लिए वहां इंटर काॅलेज के पास ही 10 नाली जमीन दी गई थी।
वर्ष 2017 में भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन निर्माण कार्य के लिए बजट की कमी के कारण कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2021 में कार्य अधर में छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की ओर से अधर में लटके भवन निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार पत्राचार करने के बाद शासन से बजट मिलने पर कार्यदायी संस्था ने जनवरी 2023 में भवन निर्माण कार्य पूरा कर दिया था, लेकिन दो करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई बिल्डिंग में अभी तक बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं लग पाने के कारण आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

आईटीआई की प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी ने बताया कि बिजली और पानी का कनेक्शन लगाने के लिए संस्थान को करीब साढ़े सात लाख रुपये मिल गए हैं। जल्द ही दोनों संयोजन लगाकर नए साल से प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। संस्थान में अब प्लंबर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर और सिलाई-बुनाई ट्रेडों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। स्थानीय युवक राहुल, दिनेश, पंकज और रेखा ने कहा कि विभाग को संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए।



कंडीसौड़ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन में बिजली-पानी का कनेक्शन लगाने के लिए बजट मिल गया है। इन दिनों कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। यह सब कार्य हो जाने के बाद जल्द ही नए साल से आईटीआई का संचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान तक सड़क पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- पल्लवी, प्रधानाचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें