फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अभिजीत, अंशिका और गौरव रहे उत्कृष्ट स्वयंसेवी

Mon, 06 Jan 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा / नैनबाग। पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा और राजकीय इंटर कॉलेज कैंपटी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया।
विज्ञापन

सात दिनों तक चले शिविर के दौरान हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कार्य करने के लिए विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी के अभिजीत भंडारी, अंशिका पुंडीर और गौरव सकलानी को उत्कृष्ट स्वयंसेवी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जगधार की ग्राम प्रशासक किरण कोठारी ने किया। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज नकोटी, विशिष्ट अतिथि डिमेश्वर प्रसाद कोठारी, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने स्वयं सेवियों से नशा मुक्त समाज निर्माण करने में योगदान देने की अपील की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार, कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर, केशवानंद मैठाणी, सुरभि देवनी, विजय प्रकाश उनियाल, अनुज थपलियाल आदि मौजूद रहे। इंटर कॉलेज कैंपटी के एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने लोकगीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर सिंया कैंपटी के ग्राम प्रशासक विरेंद्र सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार, कार्यक्रम अधिकारी बीरबल सिंह राणा, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें