फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगल से चीड़ का पेड़ लाकर किया स्थापित

Sun, 05 Jan 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पौड़ी जनपद के चलणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत मुसोली में 16 साल बाद हो रहे पांडव नृत्य में प्रवासी, ग्रामीण और ध्याणियां शामिल हो रही हैं। अनुष्ठान के पांचवें दिन मोरू डाली कौथिग का आयोजन किया गया। इस मौके पर जंगल से चीड़ का पेड़ लाए और पांडव चौक पर स्थापित कर उसकी विशेष पूजा की गई।
विज्ञापन

रविवार को अनुष्ठान के पांचवें दिन मोरू डाली कौथिग का आयोजन किया गया। इस पूजा के लिए गांव से लगभग एक किमी दूर सघन वन क्षेत्र से विशालकाय चीड़ का पेड़ उखाड़कर अनुष्ठान स्थल पर लाया गया। पेड़ को स्थापित कर उसमें कई तरह के फल, शृंगार सामग्री व मिष्ठान अर्पित किए गए। आयोजन समिति के संरक्षक अनसूया प्रसाद पांडेय, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह मेवाड़, प्रभाकर पांडेय आदि ने बताया कि आयोजन में ग्राम पंचायत मुसोली के सभी परिवारों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। ग्रामीण कुलदीप सिंह रौथाण ने बताया कि 9 जनवरी को पांडव नृत्य का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें