05 जनवरी 2025 - नैनीताल का डे प्लान
स्वास्थ्य
पिथौरागढ़। पूर्व डीजी हेल्थ डाक्टर पांगती ने धारचूला संयुक्त अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम शुरू कर दिया है। इससे सीमांत के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बागेश्वर...मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थियों की एनीमिया जांच के लिए एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हीमोग्लोबिन स्ट्रिप्स के लिए जिले को 115800 धनराशि आवंटित की गई है। इसके तहत 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की गैर गर्भवती महिलाओं और गर्भवती महिलाओं की जांच की जानी है।
रुद्रपुर....21 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में आधी आबादी के लिए नहीं है अलग अस्पताल. सामान्य अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर महिलाएं, लंबे समय से उठ रही मांग हो रही दरकिनार।
चंपावत-उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते लोगों को अपने बच्चों के उपचार के लिए बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
खटीमा....कड़ाके की ठंड से बढ़ रहे निमोनिया के मरीज, वायरल रोगियों के बढ़ने से फिजिशियन की ओपीडी में बढ़ रही है मरीजों की संख्या।
काशीपुर - दो साल से ओटी में रखी लाखों रुपये कीमत की दूरबीन मशीन फांक रही धूल। स्टाफ के अभाव में सरकारी अस्पताल की ओटी में शुरू नहीं हो सके दूरबीन से ऑपरेशन। अस्पताल में अभी चीरा विधि से ही हो रहे हैं सामान्य ऑपरेशन
शिक्षा
बागेश्वर... बीडी पांडे परिसर जल्द बनेगा प्रोफेशनल शिक्षा का हब। एशियन डेवलपमेंट बैंक और विश्वविद्यालय से मिली स्वीकृति। फरवरी में परिसर का दौरा कर देंगे विषयों के संचालन की स्वीकृति।
चंपावत। बिनवाल गांव विद्यालय के बच्चे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। शिक्षक नहीं होने से लगातार कम हो रही है बच्चों की संख्या।
पिथौरागढ़। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी की तैयारियां। 95 केंद्रों में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं।
काशीपुर - एक पखवाड़े बाद भी राउप्रावि पैगा की प्रधानाध्यापिका नहीं हो सकी रिलीव। छात्र संख्या अधिक दर्शाने समेत अनियमितताओं के चलते हुई थी निलंबित। 20 दिसंबर को विभाग ने प्रधानाध्यापिका का बाजपुर कर दिया है तबादला।
विकास
बागेश्वर-बैजनाथ और कपकोट-तेजम सड़क पर होगा सुधारीकरण और सुरक्षा के कार्य।
रुद्रपुर...व्यक्तिगत काम देने में यूएसनगर अव्वल। पशुवाड़ा, बर्मी कंपोस्ट से लगायत आवास के लाभार्थियों को दिया मनरेगा का लाभ।
चंपावत। चंपवत में ग्राम पंचायत बस्तियागूंठ में धार से मझेड़ा ध्यान भंडारी तोक तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण होगा
-3.50 किलोमीटर सड़क 2.10 लाख से होगा निर्माण।
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड में मलान गांव को जाने वाला मार्ग बदहाल पड़ा है। मार्ग पर एक स्थान पर खाई बन चुकी है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
परिवहन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास बसों के अभाव के कारण जिलेभर के रूटों में संचालन करना चुनौती बना हुआ है। डिपो के पास पहले तक बीएस-3 और बीएस-4 जनरेशन की 58 बसें थीं। निगम को बीते महीने बीएस-6 मॉडल की 28 नई बसें मिली हैं। सभी रूटों पर बसों का संचालन करने के लिए 38 बसों की आवश्यकता और है।
बागेश्वर...नई बसों के आने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था नहीं हुई सुचारू, इस महीने के अंत तक मुनस्यारी और धरमघर की बस चलने की उम्मीद.
रुद्रपुर...अब भी दिल्ली के लिए नहीं चल रहीं बीएस-4 बस। प्रदूषण में कमी से हट चुकी रोक, निगम को हर रोज हो रहा 70,000 से अधिक नुकसान। यूपी की बसें उठा रही फायदा।
चंपावत। एनएच 9 में स्वाला डेंजर जोन में ग्राउंटिंग, रैंप निर्माण का कार्य इस माह पूरा होने की उम्मीद। इस स्थान पर मलबा आने से 21 दिन बंद हो चुका है सड़क मार्ग।
काशीपुर - कोहरे के बीच आरओबी पर बड़ा हादसों का खतरा। विभाग ने अब तक नहीं लगाए दिशासूचक व रिफ्लेक्टर। आरओबी पर बनी रोटरी व गोल चक्कर से कभी भी हो सकती है दुर्घटना। बीते दो दिन से शहर में छा रहा है घना कोहरा
अन्य
कोहरे की सफेद चादर में लिपटी तराई
दिन में धूप निकलने के आसार पर गलन पर रही भारी।
खटीमा में निकाय चुनाव में 68 हजार मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता, मतदान को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में बनाए गए हैं 76 मतदेय स्थल।
काशीपुर - श्री गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन आज। सुबह दस बजे बड़े गुरुद्वारा ननकाना साहिब से शुरू होगा नगर कीर्तन। बाजपुर/केलाखेड़ा प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन सुबह नौ बजे से।
काशीपुर - प्रियंका रावत को पूर्व सैनिक संगठन करेगा सम्मानित। मिस उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड का खिताब हासिल करने पर किया जा रहा सम्मानित
जसपुर - ब्लॉक सभागार में निकाय चुनाव व्यय से संबंधित प्रत्याशियों की बैठक। एसडीएम प्रत्याशियों को देंगे चुनाव व्यय संबंधित जानकारी।