फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोटद्वार से आनंद विहार के लिए दौड़ी ट्रेन, पहले दिन राजधानी के लिए रवाना हुए 150 यात्री

कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून से और कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पहले दिन ट्रेन से 150 यात्री रवाना हुए। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली के लिए नई ट्रेन की मांग गढ़वालवासियों की रही है। उनके साथ ही गढ़वाल सांसद, विधानसभा अध्यक्ष और सभी ने मिलकर इसके लिए प्रयास किए थे। उन्होंने नई ट्रेन के संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताया। कहा कि देहरादून की तरह ही कोटद्वार से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए आग्रह किया जा रहा है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें