कोटद्वार में राजकीय बेस अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड में एक व्यक्ति ने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की अभद्रता की। बात गाली गलौज, धक्का मुक्की और हाथापाई तक उतर आई। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के बाद से चिकित्सक स्टाफ में रोष व्याप्त है। दोपहर बाद इमरजेंसी वार्ड तभी खोलने की चेतावनी दी गई है, जब सुरक्षाकर्मी उपलब्ध होंगे।