फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति बोक्सा समुदाय के बच्चों से मिले डीएम आशीष चौहान, खास बातचीत देंखे

रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:39 PM IST

पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार में अनुसूचित जनजाति बोक्सा समुदाय के बच्चों से मुलाकात की। डीएम ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने और मार्गदर्शन देने का काम शुरू किया है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग और सामान्य काउंसलिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे महीने में कम से कम दो बार इन बच्चों से मिलें और उनके पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी लें। अभी तक 22 बच्चों की कैरियर काउंसलिंग की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक कठिनाई हो रही है, उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी ताकि वे बिना किसी चिंता के पढ़ाई कर सकें और आगे चलकर अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और यदि उन्हें कोचिंग की आवश्यकता है, तो उन्हें कोटद्वार में ही कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें