फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बस अड्डा वार्ड में नालियां बदहाल, वोटर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। नगर पंचायत के चार वार्डों में वार्ड-3 बस अड्डे में पौड़ी और देवप्रयाग मार्ग पर नालियां बदहाल हैं। क्षतिग्रस्त नालियों का कीचड़ सड़क पर बहता है। हल्की बारिश के दौरान ही सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अनदेखी के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। नगर पंचायत का बस अड्डा वार्ड सतपुली पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर मुख्य बाजार के उत्तरी छोर और बस अड्डा होते हुए देवप्रयाग मार्ग एवं हाईवे 534 पर स्थित थाने के पास गैरेज मोहल्ले तक है। बस अड्डा वार्ड में कुल 519 मतदाता हैं। जिसमें 295 पुरुष, 223 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता है।सभासद के लिए भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

बस अड्डा वार्ड में सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका मियां के बीच सीधी टक्कर है। दोनों के दावे हैं कि वह जीतने पर नालियों और सड़कों की हालत में सुधार करेंगी। इस बार निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी बस अड्डा वार्ड से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते हैं वोटर



बस अड्डा वार्ड के देवप्रयाग मार्ग स्थित मतदाता और व्यापारी हरिओम पाल, मो. हनीफ, मो. सद्दीक आदि कहते हैं कि देवप्रयाग मार्ग पर नाली की स्थिति काफी खराब है, जो भी सभासद बने, वह नालियों और सड़क की हालत पर सबसे पहले ध्यान दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें