फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के पाणीसैंण में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिखणीखाल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि मृतका के भाई मोहित कुमार भदोला पुत्र शंभू प्रसाद भदोला निवासी ग्राम सिलवाड़ (ढौंटियाल) तहसील लैंसडौन की ओर से तहरीर दी गई है। कहा कि उसकी बहिन विनीता का विवाह दिसंबर, 2023 में पाणीसैंण निवासी पंकज पुत्र हरिश्चंद्र देवरानी के साथ हुआ। पंकज सेना में नायक के पद पर कार्यरत है।
आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दो जनवरी को साजिशन पंकज विनीता को अपने गांव जेठागांव (पाणीसैंण) लेकर गया। वहां पंकज, उसकी मां दर्शनी देवी, भाई सर्वेश, भाभी संतोषी, दूसरा भाई सुधीर, चाचा दिनेश व चाची संगीता ने उसकी बहिन विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति पंकज समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें