फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने भक्ति गीतों से किया यात्रा का स्वागत

Sun, 05 Jan 2025 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। दस माह के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकली सिमली की गोल गोविंद गुणसाईं श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की देवरा यात्रा रविवार को सुभाषनगर के उमा देवी मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने देवी का तेरा ढोल दमाऊं बाजला, तेरो निशान रौलों बीच मां..., जय अंबे, जगदंबे... हे माता तु सुख समृद्धि देई... सहित कई भक्ति गीतों के साथ स्वागत किया। भ्रमण के बाद रात्रि प्रवास के लिए यात्रा देवी मुख्य बाजार पहुंंची। वहीं मंदिर समिति के महामंत्री देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को उमा देवी के प्रमुख मंदिर में प्रवास के बाद देवी उमट्टा पहुंचेगी। इसके बाद दशोली के गावों का भ्रमण कर डोली जोशीमठ की ओर रवाना होगी। इस दौरान अश्वनी नौटियाल, जयवीर पंवार, ईश्वर राणा, महिपाल नेगी, अभिषेक नेगी, अनिल नेगी, सुधीर डिमरी और राकेश डिमरी सहित कई महिलाएं शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें