फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सगर गांव में डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग

Sun, 05 Jan 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के सगर वार्ड में पेयजल लाइन जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने लाइन का सुधारीकरण कर डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग उठाई और इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन दशक पुरानी पेयजल योजना जीर्णशीर्ण होने के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के 70 परिवारों को इसी योजना से पेयजल की सप्लाई होती है और लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। कहा गया कि सगर गांव रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव भी है। उन्होंने गांव में डेढ़ इंच की पेयजल लाइन बिछाने की मांग उठाई जिससे ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी की सप्लाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन


नाली नहीं होने से सड़क पर हो रहा कीचड़
पोखरी (चमोली)। नगर क्षेत्र पोखरी में पेट्रोल पंप के पास गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर नाली का निर्माण नहीं किए जाने से सड़क पर कीचड़ जमा हो रहा है जिससे वाहनों और पैदल आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सभासद विष्णु प्रसाद चमोला, रवेंद्र भंडारी, राजेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र लाल, योगेंद्र रावत आदि ने कहा कि विनायकधार हापला मार्ग पर ज्ञान वाटिका के पास पेट्रोल पंप के सामने गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे पीजी कॉलेज तक सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। वाहनों के चलने से गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रही हैं। उन्होंने सड़क किनारे नाली निर्माण करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें