अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम हॉल में योग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजन नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। योग सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति और मानसिक संतुलन के उपाय सिखाए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।