लगातार हो रही बारिश के बाद थराली और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ नजर आया। आसमान में बादल नहीं हैं और धूप खिली हुई है। मौसम साफ होने से नंदा घुंघुटी और त्रिशूल की चोटियों के विहंगम दृश्य स्पष्ट नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद साफ हुए मौसम से क्षेत्र में लोगों को राहत मिली है।