देश की सीमाओं की निगेहबानी करने के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के गांवों के मवेशियों के स्वास्थ्य का जिम्मा भी अब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) संभालेगा। इसको लेकर आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के बीच अनुबंध हुआ है। शनिवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पशुपालन विभाग के दवाईयों व उपकरणों से लेस वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन को आईटीबीपी के सुपुर्द किया गया।