फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर कर्णप्रयाग में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विशाल कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 01:09 PM IST

कर्णप्रयाग में हरेला पर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अलकनंदा वन प्रभाग की आटागाड़ रेंज में न्याय विभाग के सहयोग से नौटी बैंड के पास जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली बिंध्याल सिंह और जिला सचिव पुनिता कुमार के नेतृत्व में जामुन, बांज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सिमली में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने न्यू ईरा आर्किटेक्चर इंडस्ट्री परिसर में पौधारोपण किया, जबकि डायट गौचर परिसर में भी विभिन्न पौधे रोपे गए। उधर, जिलासू में उद्यान विभाग ने लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें