फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा...यात्रियों को पसंद आ रहा बुरांश और माल्टा जूस

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री गर्मी से निजात पाने के लिए शीतल पेय नहीं बल्कि बुरांश, माल्टा जूस खूब पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि एक लीटर जूस के 500 रुपये तक मिलाकर ढाई लाख से अधिक का जूस बिक चुका है। जबकि झंगोरा, लाल चावल आदि करीब 250 क्विंटल बिक चुका है। वहीं पहाड़ी नमक की भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और हर दिन हजारों यात्री कर्णप्रयाग पहुंच रहे हैं। यात्रियों को स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एनआरएलएम मिशन (एनआरएलएम) कर्णप्रयाग द्वारा मुख्य मार्ग के पास विभिन्न आउटलेट खोले गए हैं। संचालक आउलेट कांता देवी का कहना है कि यात्रियों की भारी मांग के चलते इन आउटलेट्स पर पहाड़ी उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। जूस की बिक्री से करीब तीन लाख रुपये की आमदनी हुई है। आउटलेट प्रभारी का कहना है कि पहाड़ी नमक, झंगोरा, मंडुवा, लाल चावल आदि की भारी मांग है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें