सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के मुख्य भवन और आवासीय कॉलोनी के उपर थराली-डुंग्री मोटर मार्ग पर जो तालाब बना हुआ था और जिससे सीएचसी भवन को खतरा बना हुआ था शुक्रवार को पीएमजीएसवाई ने नाली बनाकर पानी की निकासी के साथ ही तालाब को मिटटी से भर दिया जिससे अब पानी नाली के जरिये बेरकांडे गदेरे में जा रहा है। गुरूवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता धीरेंद्र भंडारी ने ठेकेदार को जेसीबी मशीन से नाली बनाने और कीचड़ के तालाब को भरने के लिए कहा जिससे अब यहां पर कीचड़ से निजात मिल गई है और तालाब के पानी रिसने से सीएचसी को जो खतरा हो रहा था वो भी बंद हो गया है।