फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले के 22 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का सर्वे

रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jan 2026 04:08 PM IST

कर्णप्रयाग नगरीय क्षेत्रों के नियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा चमोली जिले के नगर निकायों के 22 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध मूलभूत सेवाओं और सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। सर्वेक्षण में स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, यातायात सहित अन्य बुनियादी ढांचे की स्थिति के साथ-साथ रोजगार की स्थिति, निर्माण गतिविधियां, विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन से संबंधित आंकड़े, होटल, होम-स्टे, पार्क, बैंकिंग सुविधाओं आदि की जानकारी एकत्र की जा रही है। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार सर्वे का पहला चरण शुरू कर दिया गया है, जबकि दूसरे चरण में शेष बचे वार्डों का सर्वेक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण का कार्य 1 अप्रैल से प्रारंभ होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में नगर पालिका गोपेश्वर और नगर पालिका कर्णप्रयाग के वार्डों में सर्वे किया जा रहा है।कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार और सिमली वार्ड में भी सर्वे कार्य पूरा किया गया है। सर्वे के दौरान सभासदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से तैयार किया जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें