उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा भवन में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी विधानसभा अध्यक्ष की एक अनूठी, दूरदर्शी और युवा-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजन की संस्कृति से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक उद्यमिता के अनुभव से अवगत कराना है।