सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी में हवलदार चन्दन सिंह नेगी को अंतिम विदाई दी गई। चमोली जनपद के विकासखंड थराली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत- मालबज्वाड़ निवासी सेना (आइटीबीपी) में हवलदार चन्दन सिंह नेगी (उम्र -35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बलवीर सिंह नेगी का बुधवार को बरेली के अस्पताल में देहांत हो गया। सैनिक के शव को सैन्य वाहन द्वारा घर लाया गया और आज शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट कुलसारी में सैनिक को अन्तिम विदाई दी गई। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए गौचर और बरेली से आईटीबीपी के 16 जवानों की टुकड़ी उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पहुंचे। हवलदार चन्दन सिंह नेगी की एक बेटी मिष्टी नेगी (उम्र -9 वर्ष) हैं, उनकी पत्नी भावना देवी, दो बड़े भाई सुरेन्द्र सिंह नेगी,जितेन्द्र सिंह नेगी और मां आनन्दी देवी (उम्र- 70 वर्ष ) हैं जिनका रो- रोकर बुरा हाल था, गमगीन माहौल में हवलदार चन्दन सिंह को अंतिम विदाई दी गई।