नारायणबगड़ में चोरों ने जल संस्थान की पंपिंग योजना की पंपिंग मशीन के पैनल को चुरा ले गए। पैनल के चोरी हो जाने से पंती और नारायणबगड़ कस्बे की पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई है। मंगलवार सुबह पंपिंग योजना को। चालू करने के लिए पंती गांव के लोग पहुंचे तो वहां पंपिंग घर के ताले टूटे हुए थे।और जहां पंपिंग मशीन लगी थी, वहां से पैनल गायब था। उन्होंने इसकी सूचना जल संस्थान के अधिकारियों और पुलिस को दी। व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कण्डारी ने बताया कि चोरों ने पहले बिजली के केबल तार को काटकर पावर सप्लाई बंद की और उसके बाद पैनल को खोलकर उसे उठा ले गए। उन्होंने कहा कि पंती क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि पंपिंग हाउस से चोरी की गए पैनल और मोटर की कीमत लाखों रुपये में है। कहा कि मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई जा रही है।