फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग

लेटाल कुराड़ गांव की गर्भवती महिला सरिता देवी की हायर सेंटर रेफर करते समय एंबुलेंस में मौत से नाराज प्रधान संघ ने ग्रामीणों के साथ तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य निदेशक को ज्ञापन भेजकर सीएचसी थराली में महिला रोग विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड सुविधा, मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधान संघ ने चेतावनी दी कि 45 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें