यूृथ कांग्रेस ने कर्णप्रयाग में यूकेएसएसएससी भर्ती मामले में सीएम का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमली रोड़ से मुख्य बाजार तक जूलुस निकाला। मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकताओ ने सीएम का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप कुमार ने बताया कि बेरोजगार युवा लगातार दिन रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। लेकिन प्रदेश सरकार के कड़े नकल विरोधी कानून के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही है। जो कि दुर्भाग्यपूर्णहै। सरकार को पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।