बदरीनाथ धाम में बद्रीश पंडा पंचायत ने एक पुलिस अधिकारी द्वारा पंडा समाज से जुड़े व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही धाम में जगह-जगह बैरिकेड लगाए जाने और वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर भी पंडा पंचायत की ओर से विरोध जताया गया।