ग्राम स्वराज अभियान के तहत शहीद भवानी दत्त जोशी स्मारक जनता इंटर कॉलेज चेपड़ों में पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रारंभिक आधारभूत प्रशिक्षण का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हो गया। प्रशिक्षण के अंतिंम दिन पंचायत प्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर सुभाष पुरोहित ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव की विकास की मंजिल प्राप्त कर सकता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी ने कहा कि इन पांच दिनों में पंचायत प्रतिनिधियों ने जो कुछ भी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया उसको अपने गांव में धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रहीं है। उनका लाभ हर ग्राम पंचायत को लेना चाहिए।