ज्योतिर्मठ में भरकी गांव में माता कालिका देवी की देवरा यात्रा के बाद गांव में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। पहले दिन गणेश भगवान को भत्ता दिया गया। उर्गम घाटी के भरकी गांव की आराध्य देवी मां कालिका की 35 साल बाद देवरा यात्रा अब अपने समापन्न की ओर है। करीब सात माह क्षेत्र भम्रण के बाद माता कालिका देवी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान इन दिनों शुरू हो गए। दूर दराज से श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो रहे है।