फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnprayag: शैलेश्वर महादेव मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय मेला

अलका त्यागी Updated Thu, 12 Feb 2026 06:44 PM IST

कर्णप्रयाग। विकासखंड के डुंग्री में स्थित ऐतिहासिक शैलेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय शैलेश्वर महादेव धाम सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार सुबह को बैनोली, ऐरोली, डु़ंग्री, पिंडवाली, बडेथ, भटक्वाली, कोली आदि की महिलाओं ने मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली। जिसके बाद मंदिर में पंचांग, सुंदरकांड, रुद्रपाठ और पूजा अर्चना हुई। मेेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने किया। इस मौके पर राप्रवि बैनोली की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें