फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnprayag: क्षेत्र पंचायत सदस्य के मानदेय राज्य वित्त की धनराशी 20 लाख रुपये करें निर्धारित

क्षेत्र पंचायत संगठन ने बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेपंस ने कहा कि राज्य सरकार क्षेपंस के मानदेय के साथ-साथ उनकी राज्य वित्त की धनराशी 20 लाख रुपये निर्धारित करें। संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्षेपंस के पास वर्तमान में 3 से 4 ग्राम पंचायतें है। वर्तमान में जो धनराशी शासन से प्राप्त हो रही है। उस धनराशी से सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूर्ण होना संभव नहीं है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर थपलियाल ने कहा कि क्षेपंस के कार्यों में ठेकेदारी प्रथा का सभी विरोध करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें