फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: नारायणबगड़ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में छोड़े गए निराश्रित गोवंशों को भेजा गोसदन

नारायणबगड़ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में छोड़े गए निराश्रित गोवंशों को मंगलवार को झिंझोणी स्थित गो सदन ले जाया गया। नारायणबगड़ बाजार में कई समय से 12 से अधिक निराश्रित गोवंश घूम रहे थे। जो कई बार दुर्घटना का कारण बन रहे थे। और आए दिन लोगों को घायल कर रहे थे। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला के सहयोग से गौ रक्षा समिति की ओर से इन सभी गोवंशों को गो सदन ले जाया गया। समिति के संचालक भागचंद आगरी ने कहा कि गौ माता केवल राष्ट्र माता ही नहीं। बल्कि हमारी आध्यात्मिक माता भी हैं। । इस मौके पर गौ सेवा समिति के सुपरवाइजर सुभाष नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ,केवर के ग्राम प्रधान देवेंद्र कोहली खिलाफ सिंह, मुकेश आगरी, सुनील आगरी, जयवीर कंडारी, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें