राजकीय शिक्षक संघ द्वारा प्रधानाचार्य सीधी भर्ती सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। संघ ने विरोध जताते हुए प्रधानाचार्य सीधी भर्ती कि नियमावाली का तर्पण किया। रविवार को संगम तट पर नियमावली का तर्पण करते हुए शिक्षक संघ से जुड़े सदस्यों ने कहा कि शिक्षक संघ अपनी विभिन्न मांगो को लेकर 18 अगस्त से आंदोलन कर रहा है. उनकी मांगो में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध, शीघ्र स्थानांतरण, लंबित वित्तीय बिंदुओं का शीघ्र समाधान आदि मांगे शामिल है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया है। न ही उन्हें वार्ता के लिए बुलाया है। यदि सरकार जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.