सोमवार को नगर में करीब साढ़े घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। ऊर्जा निगम की ओर से अपर सुभाषनगर में ट्रांसफार्मर जल जाने और कर्ण मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग का कार्य किया गया। ऐसे में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को फोटो स्टेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों को निकालने के लिए कई घंटो तक इंतजार करना पड़ा।