ब्लॉक के मैखुरा गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ममंद का गठन करते हुए गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया। गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने और शराब बेचने पर पाए जाने पर ममंद की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान हेमंती मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंपिंग योजना, जयकंडी- मैखुरा मोटर मार्ग, मोबाइल टॉवर पर चर्चा की गई। बैठक में ममंद का गठन करते हुए अध्यक्ष सीमा देवी, उपाध्यक्ष कांति देवी, सचिव दीपा देवी, कोषाध्यक्ष प्रेमलता देवी को चुना गया। बैठक में ममंद गांव में सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया। महिलाओं ने कहा कि गांव को नशा मुक्त गांव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। जिसके बाद महिलाओं ने शराबंदी को लेकर शपथ ली।