फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त

चमोली जिले में आज बुधवार सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूट गई, जिससे हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि आज सुबह गोविंदघाट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। इससे पीडब्लूडी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग कट गया। यात्रा अभी शुरू नहीं हुई है, यह मई में शुरू होगी। लेकिन वहां पुलना गांव है, जिसकी आबादी 200-250 है। प्रशासन की टीम इंजीनियरों और डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिकता यह है कि वहां रहने वालों के लिए पैदल चलने का रास्ता बनाया जाए, ताकि उन्हें भोजन, स्वास्थ्य और सैटेलाइट फोन जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बताया कि यात्रा से पहले एक स्थायी पुल बनाने के लिए संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गया है। वे शाम तक हमें समाधान बताएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें