फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आज से शुरू होगी गौचर- देहरादून हेली सेवा

रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Nov 2024 12:42 PM IST

पिछले करीब एक माह से बंद हुई गौचर हवाई सेवा की आज से शुरू होने की उम्मीद बन गई है। हेली सेवा के दोबारा शुरू होने को लेकर गौचर हवाई पट्टी पर तमाम तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री इस सेवा का उद्घाटन देहरादून से करेंगे। वहीं गोचर हवाई पट्टी पर डीएम चमोली इस हेली सेवा के उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहेंगे।  करीब चार साल से उड़ान योजना के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा और जॉलीग्रांट से गौचर के लिए हेली सेवा संचालित थी। जिसके तहत पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की हेली कंपनियां यहां सस्ते किराए में सेवाएं दे रही थी। इस हेली सेवा से बदरी, केदार सही चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को लाभ मिल रहा था।  लेकिन अनुबंध खत्म होने के चलते पिछले एक माह से यह हेली सेवक बंद पड़ी हुई थी। अब एक बार पुनः इससे इस सेवा के शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा। बता दें कि इस योजना के बंद होने पर अमर उजाला ने 31 अक्टूबर के अंक में ख़बर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें