हर घर तिरंगा अभियान के तहत गैरसैंण नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा रैली। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में शुरू होकर डाक-बंगला, तहसील बैंड से मुख्य बाजार होते हुए नपं परिसर में रैली का समापन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा वितरण करते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए आम जन मानस को प्रेरित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अरूण सैनी, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नपं के सभासद मंगल नारायण, दयाल सिंह,उमा देवी, पुष्पा देवी, संदीप धीमान आदि मौजूद रहे।