फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया नौटी गांव का भ्रमण

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के तहत प्रसिद्ध नौटी गांव का भ्रमण किया। डीएम ने नौटी गांव स्थित प्राचीन उफरांई देवी (अपर्णा )मंदिर एवं नंदादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी ग्रामवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और नंदा देवी राजजात से जुड़ी परंपराओं, मान्यताओं तथा तैयारियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने यात्रा के ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। लोनिवि विश्राम गृह में आधिकारिकयो के साथ बैठक आयोजित कर उन्होंने जल संस्थान, लोनिवि, उरेडा, विकास विभाग, जिला पंचायत आदि विभागों को आपसी सामंजस्य से कार्ययोजना बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रा में नौटी में 50 हजार से अधिक श्रदालुओ की पहुंचनने की संभावना है। ऐसे में शौचालय, पानी, पार्किग, विद्युत आदि की व्यवस्था सम्बंधित अधिकारी सुनिश्चित करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें