फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा पीड़ितों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेजी राहत सामग्री

रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Sep 2025 02:22 PM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चमोली आपदा प्रभावितों के लिए पांच छोटे ट्रकों में राहत सामग्री भेजी। इन ट्रकों में लगभग 150-150 पैकेट राहत सामग्री रखी गई, जिसे गौचर और कर्णप्रयाग में स्टोर कर थराली क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में वितरित किया जाएगा। 22 अगस्त को अतिवृष्टि से थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के 20 से अधिक गाँव प्रभावित हुए थे। थराली का चेपड़ो बाजार मलबे में तब्दील हो गया था, जिसमें दो लोग दब गए। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि उप्र सरकार से पहुँची सामग्री में आलू, मुरमुरे, राशन किट, बाल्टी और अन्य ज़रूरी सामान शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें