बदरीनाथ हाईवे पर सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी के अवसर पर श्रद्धा के साथ छबीली और लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ठंडे मीठे जल के साथ लंगर में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए सिख श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह खत्री, सुखदेव सिंह, गुरवेज सिंह, साहिब सिंह और प्रताप सिंह लूथरा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।