त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्यों तक दावेदारों ने विसात बिछानी शुरू कर दी है। जिले में इस बार 615 ग्राम पंचायतों के दो लाख 84 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक ग्राम पंचायत व मतदाता वाला विकासखंड गैरसैंण है। जबकि सबसे कम ग्राम पंचायत व मतदाता वाला विकसखंड देवाल है।